जी-20 देशों की संस्कृति कार्यसमूह की चौथी बैठक आज वाराणसी में शुरू होगी। यह बैठक 26 अगस्त को संस्कृति मंत्रियों की बैठक के साथ संपन्न हो जाएगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि जी-20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होंगे।
इस बैठक के दौरान, देश विदेश से आए प्रतिनिधियों को गंगा नदी के तट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का अनुभव करने और सम्राट अशोक की सिंहचतुर्मुख राजधानी सारनाथ के सुंदर इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा। जी-20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के समृद्ध संगीत ज्ञान और विरासत का जश्न मनाते हुए “सुर वसुधा” नामक जी-20 ग्लोबल ऑर्केस्ट्रा प्रदर्शन भी वाराणसी में पेश किया जाएगा। सभी इस दौरान प्रतिनिधि वाराणसी में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य रूपों सहित सांस्कृतिक प्रदर्शन का भी अनुभव करेंगे। इसके इसके अलावा ‘जी-20 कल्चरः शेपिंग दी ग्लोबल नैरेटिव फॉर इंक्लूसिव ग्रोथ’ यानी जी-20 संस्कृति: समावेशी विकास के लिए वैश्विक विमर्श को आकार देना) नामक एक रिपोर्ट को संस्कृति कार्य- समूह द्वारा संस्कृति मंत्रियों की बैठक के एक भाग के रूप में जारी किया जाएगा। कल्चर यूनिट्स ऑल अभियान की स्मृति में भी एक विशेष डाक टिकट जारी होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment