Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले दो दिन के दौरान गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य जिलों में भी शुक्रवार को तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने की 25 तारीख तक उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी रहेगी। अगले दो दिनों के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ तीव्र से बहुत भारी बारिश की रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। रेड अलर्ट को देखते हुए सभी डीएम को सतर्क रहने और अपने जिलों में एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया है। विभाग ने आज भी राज्य के अन्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच, कल टिहरी जिले के चंबा में भारी भूस्खलन हुआ, जिससे पांच लोगों की मृत्‍यु हो गई। भूस्खलन के कारण कई घर प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.