Categories: News-Headlines

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के विभिन्‍न स्‍थानों पर भयंकर गर्मी की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के विभिन्‍न स्‍थानों पर गर्मी की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि गोवा, महाराष्‍ट्र और गुजरात में आज लू की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वी तट के साथ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुद्दुचेरी में कल तक, जबकि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में शुक्रवार तक मौसम गर्म रहेगा। विभाग ने कहा है कि कर्नाटक और केरल में आज गुजरात में कल तक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी और आंध्र प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम गर्म और आर्द्र बना रहेगा।

देश के मध्य-पूर्वी और दक्षिण भागों में अगले दो दिनों में तापमान दो से चार डिग्री और महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

The post मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के विभिन्‍न स्‍थानों पर भयंकर गर्मी की संभावना व्यक्त की appeared first on insamachar.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.