प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वित्तीय वर्ष की अप्रैल से अक्तूबर तक की अवधि में मोबाइल फोन निर्यात दोगुने से भी अधिक होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इन सात महीनों में मोबाइल फोन का निर्यात पांच अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह दो अरब बीस करोड़ डॉलर था। इस बारे में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ट्वीट पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का क्रम जारी है।
अनुमान है कि इस गति से भारत का निर्यात दिसंबर की शुरुआत में ही वित्तीय वर्ष 2022 के अनुमानित आंकड़े को पार कर जाएगा। वित्तीय वर्ष 2023 के अंत तक इसके साढ़े आठ से नौ अरब डॉलर तक पहुंच जाने की आशा है।
उत्पादन आधारित प्रोत्साहन- पीएलआई योजना के कारण भारत के मोबाइल फोन निर्यात में ऐप्पल और सैमसंग का योगदान 90 प्रतिशत से अधिक रहा है। इंडिया सेल्यूलर और इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अनुसार निर्यात बढ़ने के साथ मोबाइल फोन आयात पर भारत की निर्भरता भी कम हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत से साठ अरब डॉलर के सेलफोन निर्यात का लक्ष्य है।
उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना से ऐप्पल जैसी विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी भारत में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आकृष्ट हुई है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment