Categories: News-Headlines

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कल नवासी सीटों के लिए मतदान

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कल सौराष्‍ट्र, कच्‍छ और दक्षिण गुजरात की नवासी सीटों के लिए मतदान होगा।

कल सुबह जब गुजरात के पहले चरण के चुनाव में दो करोड़ 39 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करने की तैयारी में होंगे तब अरब सागर के एक द्वीप के अलावा जहाज के एक कंटेनर में बने खास मतदान केंद्र पर और गिर के घने जंगल में मात्र एक वोटर के लिए भी चुनाव आयोग की पूरी टीम मुस्तैद खड़ी होगी। पहले चरण के 19 जिलों में बने 25 हजार 403 मतदान केंद्रों में से 18 पर सिर्फ युवा कर्मचारी होंगे। वहीं, 611 सखी पोलिंग बूथ पर पुलिस से लेकर मतदान कर्मचारी तक सब महिलाएं होंगी। इसके साथ ही हर निर्वाचन क्षेत्र में एक मॉडल मतदान केंद्र होगा और दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र भी होंगे।

इस बीच, दूसरे चरण के चुनाव के लिए मध्‍य और उत्‍तरी गुजरात में प्रचार तेज़ हो गया है। इस चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

1 hour ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

3 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

3 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

3 hours ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

5 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.