गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में सबसे गरीब व्यक्ति के स्वास्थ्य के अधिकार को सुनिश्चित किया है। अमित शाह, गांधीनगर के कलोल में 750 बिस्तरों वाले ई.एस.आई.सी. अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार है कि जब सरकार ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य ढांचे के लिए 64 हजार करोड की बडी धनराशि आवंटित की है।
अमित शाह ने कहा कि सरकार देश में नए चिकित्सा बुनियादी ढांचे के निर्माण और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के महत्व पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की देश में 22 नए एम्स स्थापित करने की योजना है। 75 नए मेडिकल कॉलेजों को भी मंजूरी दी गई है। अमित शाह ने कहा कि पिछले आठ वर्षों के दौरान एमबीबीएस, पीजी सीटों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।
इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद थे।
गृह मंत्री आज गांधीनगर नगर निगम द्वारा नवनिर्मित अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। अमित शाह लेकावाड़ा में गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए भवन का शिलान्यास भी करेंगे। वे अंबोद के महाकाली मंदिर में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला भी रखेंगे। दौरे के दौरान अमित शाह वर्दायिनी माता मंदिर और बहुचाराजी मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment