Categories: News-Headlines

मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज, 27 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। सभी पार्टियों के प्रमुख प्रचारक और वरिष्‍ठ नेता राज्‍य का दौरा कर रहे हैं और रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज तुरा के पश्चिमी गारो पर्वतीय क्षेत्र में एक जनसभा करेंगे।

तृणमूल कांग्रेस पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने तुरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर मेघालय के संपूर्ण विकास के लिए काम करेगी। श्री बनर्जी ने कहा कि गारो और खासी भाषाओं को सम्मान दिलाने के लिए संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा। नेशनल पीपुल्स पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री कोनरेड के संगमा ने शिलोंग, देरेंगबिबरा और रोंगाशिरिंग में कई सभाओं को संबोधित किया, जहां उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी के पास मेघालय को लेकर कोई विजन नहीं है। वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुप्रिया श्रीनेत ने शिलांग में कहा कि केवल कांग्रेस ही राज्य में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दे सकती है।

साठ सदस्‍यों वाली मेघालय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.