Categories: News-Headlines

मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

नागालैंड में कडी सुरक्षा के बीच विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। राज्‍य के 60 में से 59 विधानसभा क्षेत्रों में दो हजार दो सौ 91 मतदान केन्‍द्रों पर 13 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वे चार महिलाओं सहित एक सौ 83 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का निर्णय करेंगे। एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है। दो हजार दो सौ 91 मतदान केन्‍द्रों में से सात सौ 77 को संवेदनशील और सात सौ 20 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। निर्वाचन आयोग ने तीन सौ 87 महिला मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए हैं। इनके अतिरिक्‍त 38 आदर्श, सात युवा और दिव्‍यांगों के लिए तीन मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। शांति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी आवश्‍यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। एहतियात के तौर पर सभी जिलों में आज शाम तक के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। राज्‍य में उपद्रवी तत्‍वों को घुसने से रोकने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय और अंतर्राज्‍यीय सीमाएं सील कर दी गई है। हालांकि आवश्‍यक वस्‍तुओं और सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। नागालैंड के मुख्‍य चुनाव अधिकारी वी शशांक शेखर ने राज्‍य के सभी मतदाताओं से बडी संख्‍या में मतदान में भाग लेने की अपील की है। उन्‍होंने सभी लोगों से उत्‍सव के रूप में मतदान करने की अपील की है ताकि इसमें लोकतंत्र की सच्‍ची भावना की झलक मिले। नागालैंड के मुख्‍यमंत्री नेफियू रियो ने पहली बार मतदान करने जा रहे सभी पात्र मतदाताओं से आज रिकार्ड संख्‍या में मतदान करने की अपील की है। उन्‍होंने सभी प्रत्‍याशियों को भी शुभकामनाएं दी है।

वहीं मेघालय में भी 60 सदस्यों वाली विधानसभा की 59 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के कारण पूर्वी खासी हिल्स जिले की सोहियोंग विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया। राज्य के 59 विधानसभा क्षेत्रों के 3 हजार 419 मतदान केंद्रों पर 10 लाख 81 हजार से अधिक महिलाओं सहित 21 लाख 40 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 36 महिलाओं सहित कुल 369 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 4 राष्ट्रीय दलों सहित 14 राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मतदान आज शाम चार बजे तक चलेगा। सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों की 119 कंपनियों को तैनात किया गया है।

दोनों राज्‍योंं में ममतगणना 2 मार्च को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

50 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.