मुम्बई की विशेष अदालत ने धनशोधन मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत शुक्रवार तक बढा दी है। नवाब मलिक ने विशेष अदालत के न्यायाधीश आर.एन. रोकाडे से अपने खराब स्वास्थ्य और गुर्दे के रोग का हवाला देते हुए चिकित्सा आधार पर जमानत की मांग की। उनके वकील कुशल मोर ने अदालत को बताया कि नवाब मलिक की गिरफ्तारी को चुनौती देने और तुरन्त रिहाई की मांग करने वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई सम्भव है। इसके बाद अदालत ने मलिक की न्यायिक हिरासत शुक्रवार तक बढा दी।
नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े माफिया सरगना दाउद इब्राहिम और उसके साथियों की गतिविधियों से जुड़े धनशोधन मामले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment