मुम्बई की एक विशेष अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अनिल देशमुख को धन शोधन मामले में चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने और नौ दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने जांच एजेंसी की दलील खारिज कर दी और देशमुख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने बारह घंटे की पूछताछ के बाद अनिल देशमुख को सोमवार रात गिरफ्तार किया था। मंगलवार को एक अदालत ने उन्हें छह नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा था। कल यह अवधि समाप्त होने पर उन्हें विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया।
पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा अनिल देशमुख पर एक सौ करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप के सिलसिले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 21 अप्रैल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार और अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोपों में एफ.आई.आर. दर्ज की थी। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी देशमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच शुरू की।
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment