प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व नेताओं की रेटिंग में शीर्ष पर हैं और उन्हें विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया है। सत्तर प्रतिशत अनुमोदन के साथ वे रेटिंग सूची में सबसे ऊपर हैं। प्रधानमंत्री मोदी को पूरे विश्व के वयस्क लोगों से अधिकतम अनुमोदन मिला है। वर्ष 2019 में मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलीजेंस के पूरे विश्व से आंकड़े एकत्र करने की शुरुआत से ही प्रधानमंत्री मोदी को 60 प्रतिशत से अधिक अनुमोदन मिलता रहा है।
मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लोपेज़ ऑब्रेदोर 66 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद 58 प्रतिशत अनुमोदन के साथ इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी, 54 प्रतिशत के साथ जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल और 47 प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन का स्थान है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 44 प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 43 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 40 प्रतिशत के साथ शीर्ष दस में शामिल हैं।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment