Categories: News-Headlines

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र अधिक‍ारियों के साथ विस्‍तृत विचार-विमर्श किया

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा है कि कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों में नए मतदाताओं का पंजीकरण करने और मतदान में सुधार करने पर ध्‍यान केंद्रित रहेगा। वह आज राज्‍य की तीन दिन की यात्रा के अंत में बंगलुरू में संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे। यात्रा के दौरान मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने चुनाव संबंधी अधिक‍ारियों के साथ विस्‍तृत विचार-विमर्श किया।

राजीव कुमार ने बताया कि राज्‍य में दिव्‍यांग मतदाताओं की संख्‍या पांच लाख 55 हजार हो गई है जबकि वर्ष 2018 में यह दो लाख 15 हजार थी। इन चुनावों में प्रथम बार मतदान करने वाले व्‍यक्तियों की संख्‍या अभी तक नौ लाख 17 हजार 241 दर्ज की गई है।

उन्‍होंने कहा कि जेनू कुरूबा और कोरागस जैसे आदिवासी समुदाय को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और 40 जातीय मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि एक हजार 320 मतदान केन्‍द्रों का संचालन महिलाएं करेंगी। इसी तरह 224 मतदान केन्‍द्रों का प्रभार युवाओं को और 224 का प्रभार दिव्‍यांगों को दिया गया है। उन्‍होंने बताया कि 240 आदर्श मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए जाएंगे।

राजीव कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में घटता मतदान प्रतिशत चिंता का विषय है और इसे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि 29 हजार 141 मतदान केन्‍द्रों पर ऑन लाइन निगरानी के लिए वेब कॉस्टिंग होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

56 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.