Categories: News-Headlines

मुख्‍यमंत्री नेफियू रियो और पूर्वोत्‍तर जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक तथा असम के मुख्‍यमंत्री ने नागालैंड में सरकार के गठन पर चर्चा के लिए भाजपा नेताओं से मुलाकात की

एनडीपीपी के नेता और मौजूदा मुख्‍यमंत्री नेफियू रियो और पूर्वोत्‍तर जनतांत्रिक गठबंधन – नेडा के संयोजक तथा असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने नागालैंड में नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए कल नई दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी के केन्‍द्रीय नेताओं से मुलाकात की।

केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में भाजपा अध्‍यक्ष जे पी नडडा, एनडीपीपी अध्‍यक्ष चिंगवांग कोयांक, एनडीपीपी महासचिव अबु मेठा और वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष रूसेमटांग लांगक्‍यूमर ने भाग लिया।

ट्विटर पर डॉक्‍टर हिमंता बिस्‍वा सरमा ने बताया कि नेफियू रियो ने गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्‍यक्ष जे पी नडडा से मुलाकात की और नागालैंड विधानसभा चुनाव में समर्थन के लिये उनके प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।

डाक्‍टर सरमा ने यह भी बताया कि नेफियू रियो ने दोनों नेताओं को कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का निमंत्रण दिया।इस बीच सूत्रों ने बताया कि रियो एनडीपीपी और भाजपा की संयुक्‍त बैठक के बाद आज नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगें।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

8 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

9 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

11 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

12 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.