Categories: News-Headlines

मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन 20 अक्‍टूबर तक भरे जा सकेंगे

मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन 20 अक्‍टूबर तक भरे जा सकेंगे सभी राजनितिक दलो के उम्‍मीदवार नामांकन पत्र भर रहें हैं। उप-मुख्‍यमंत्री तोनलियुआ ने त्‍यूचंग निर्वाचन क्षेत्र से जबकि पर्यटन मंत्री रॉर्बट रोमिविया रोएते ने हाचैक निर्वाचन क्षेत्र से मिजो नेशनल फ्रंट उम्‍मीदवार के रूप में नामांकन भरा लुंगलेई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में, कांग्रेस उम्मीदवार मरियम एल ह्रांगचल ने अपना पर्चा दाखिल किया, जबकि एक अन्य कांग्रेस उम्मीदवार जोसेफ लालहिमपुइया ने लुंगलेई पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के लिए ने नाम दाखिल किया।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने आज 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में पूर्व अध्‍यक्ष लालरिनलियाना सेलो भी शामिल हैं, जो ममित निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी पूर्व मंत्री के बेइचुआ को भी सैहा निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतार रही है। मिजोरम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वनलालहमुअका ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मिजोरम में अगली सरकार बनाने को लेकर आशान्वित है।

चुनाव में बस कुछ ही हफ्ते बाकी हैं, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), भाजपा, कांग्रेस, ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम), आम आदमी पार्टी (आप) तथा अन्य राजनीतिक दल पूरे देश में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को लुभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि राजनीतिक दलों के समर्थक मतदाताओं को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने के लिए प्रभावित करने के लिए फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का भारी उपयोग कर रहे हैं। राज्य भर के कई इलाकों और गांवों में चुनाव कार्यालय स्थापित किए जा रहे हैं और पार्टी के गाने बजते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.