Categories: News-Headlines

महाशिवरात्रि का पर्व आज देशभर में पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

महा शिवरात्रि आज देशभर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनायी जा रही है। श्रद्धालु मंदिरों में भगवान की शिव की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में बडी संख्‍या में लोग काशी विश्‍वनाथ मंदिर पहुंच गये हैं। श्रद्धालु पवित्र गंगा सहित पवित्र नदियों तथा प्रयागराज में भी संगम में स्नान कर रहे हैं।

मध्‍य प्रदेश में इस अवसर पर उज्‍जैन में शिव ज्‍योति अर्पणम समारोह में 21 लाख मिट्टी के दीये जलाने का लक्ष्‍य रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं। देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें। ओम नम: शिवाय।”

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.