Categories: News-Headlines

महाराष्‍ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व में शिवसेना विधायकों के एक गुट की उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ बगावत

महाराष्‍ट्र में शिवसेना के असंतुष्‍ट नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे कल शाम से ही पार्टी नेतृत्‍व के संपर्क में नहीं हैं। गुजरात से हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के लगभग 29 विधायक हैं, जो सूरत के ली-मै‍रीडियन होटल में ठहरे हैं।

रायगढ के तीन पार्षदों सहित इन विधायकों से भी कल रात से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। माना जाता है कि प्रदेश भाजपा प्रमुख सी.आर. पाटिल ने होटल में शिवसेना विधायकों से मुलाकात की । विधायक नितिन देशमुख को बीमार होने के कारण सूरत के सिविल अस्‍पताल में ले जाया गया था, लेकिन बाद में उन्‍हें उसी होटल में लाया गया, जहां एकनाथ शिंदे के साथ अन्‍य विधायक ठहरे हैं।

सूत्रों ने बताया कि एकनाथ शिंदे और अन्‍य विधायकों को अहमदाबाद के निकट साणंद में किसी होटल में ले जाया जा सकता है।

इस बीच, शिवसेना के राज्‍य सभा सांसद और पार्टी प्रवक्‍ता संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे का पक्ष जानने के बाद ही वे कोई टिप्‍पणी करेंगे। एकनाथ शिंदे महाविकास अघाडी सरकार में शहरी कार्य मंत्री हैं।

इस बीच शिवसेना अध्‍यक्ष और मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ताजा घटनाक्रम पर मुंबई में अपने सरकारी निवास पर सभी पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है।

कांग्रेस और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्‍व ने भी अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।

अचानक हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता देवेन्‍द्र फडणवीस दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए हैं। वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व से मुलाकात कर सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

1 hour ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.