महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि आगामी दही हांडी, गणेश उत्सव, मुहर्रम और अन्य त्योहारों के लिए कोविड प्रतिबंध नहीं होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश मंडलों और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला आया है।
बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि गणेश उत्सव या मुहर्रम के दौरान जुलूस निकालने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। दही हांडी उत्सव के लिए भी गोविंदा की उम्र और ध्वनि प्रदूषण के संबंध में अदालत के आदेशों को छोड़कर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
एकनाथ शिंदे ने यह भी बताया कि घरों या मंडलों में स्थापित की जाने वाली गणेश प्रतिमाओं की ऊंचाई पर कोई रोक नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियों का आग्रह करते हुए कहा कि गणेश मंडलों के लिए अनुमति प्रक्रिया को सरल और ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लगेगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment