Categories: News-Headlines

भारत और बांग्‍लादेश ने सीमा पर व्‍यापक सीमा प्रबंधन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमति व्‍यक्‍त की

आज ढाका में सीमा सुरक्षा बल- बीएसएफ और बांग्‍लादेश बार्डर गार्ड-बीजीबी के बीच महानिदेशक स्‍तर की 52वें सीमा सम्‍मेलन मे यह निर्णय लिया गया। आज सम्‍पन्‍न पांच दिनों के इस सम्‍मेलन के विचार-विमर्श रिकार्ड पर दोनों पक्षों ने हस्‍ताक्षर किये।

दोनों ही पक्षों ने सीमा पर संयुक्‍त रात्रि गश्‍त को और मजबूत करने पर सहमति व्‍यक्‍त की। सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सीमा संबंधी कानूनों के बारे में जागरूक करने पर भी सहमति हुई।

दोनों ही पक्षों ने सीमावर्ती नदियों के संरक्षण संबंधी कार्य फिर से शुरू करने के लिए उचित उपाय पर भी सहमति व्‍यक्‍त की।

भारत और बांग्‍लादेश ने दोनों देशों की सीमा के 150 गज के भीतर कांटेदार तार लगाये जाने के कार्य को तेजी से निपटाने पर भी सहमति व्‍यक्‍त की। सीमा के 150 गज के भीतर रूके हुए विकास कार्य को बहाल करने के लिए बीएसएफ और बीजीबी के नोडल अधिकारी स्‍तर पर संचार की व्‍यवस्‍था स्‍थापित करने की जरूरत पर भी सहमति व्‍यक्‍त की।

बांग्‍लादेश भारत सीमा के उस पार से म्‍यांमा के जबरन विस्‍थापित नागरिकों की घुसपैठ के खिलाफ भी उचित और कठोर रवैया अपनाने पर भी सहमति बनी।

दोनों ही देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के अलावा बीजीबी और बीएसएफ महानिदेशकों ने शांतिपूर्ण और अपराध मुक्‍त सीमा को सुनिश्चित बनाने के लिए मिलजुल कर कार्य करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी व्‍यक्‍त की।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

6 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

10 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.