Categories: News-Headlines

महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को सुलझाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है भारतः रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत का ‘अंतरराष्ट्रीय मंच पर उचित प्रभाव’ है और यह महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को सुलझाने में ‘सक्रिय भूमिका’ निभा रहा है। इस अवसर पर रूस के राष्‍ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को शुभकामनाएं दीं।

राष्‍ट्रपति पुतिन ने भारत के साथ ‘विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ की भी सराहना की। उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में भारत की विदेश नीति और आर्थिक विकास की प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि भारत ने सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र के साथ-साथ शोध और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी सफलता अर्जित की है।

रूस के राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत की स्‍वतंत्र विदेश नीति है, जोकि मौजूदा विश्‍व में आसान नहीं है। उन्‍होंने भारत की मेक इन इंडिया नीति का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि रूस भारत में सर्वाधिक निवेश करने वाले देशों में से एक है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.