Categories: News-Headlines

मध्‍यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया चार चरणों में होगी

मध्‍यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया चार चरणों में होगी। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि राज्‍य में आदर्श आचार संहिता पूरी तरह प्रभावी हो गई है जिसका सख्‍ती से पालन किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई और चौथे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया 13 मई को सम्पन्न होगी। सभी चरणों की मतगणना के परिणाम एक साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे। राज्‍य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि पात्र नागरिक अभी भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ने की सम्भावना भी व्यक्त की।

प्रदेश के 5 करोड़ 63 लाख 60 हजार से ज्यादा मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार से ज्यादा पुरुष मतदाता हैं, जबकि 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार से ज्यादा महिला मतदाता शामिल हैं. लोकसभा चुनाव में 18 से 19 उम्र के 16 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार मतदान करेंगे। भाजपा ने मध्‍य प्रदेश की सभी 29 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस अभी तक 10 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतार सकी है।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.