मणिपुर में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। आज इंफाल में संवाददाताओं से बातचीत में राज्य सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले सहित विभिन्न घटनाओं में शामिल लोगों पर 339 मामले दर्ज किए हैं। लगभग पैंतालीस हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन के तहत कूकी उग्रवादियों के शिविरों में तलाशी अभियान शुरू किया है।
कुलदीप सिंह ने कहा कि कुछ बदमाशों के कल कांगपोकपी इलाके में इंफाल-दीमापुर राजमार्ग पर ट्रकों और सुरक्षाकर्मियों को रोकने के कारण जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रक इंफाल नहीं पहुंच पा रहे हैं। सरकार इम्फाल-जिरिबाम राजमार्गों के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को लाने की भी योजना बना रही है।
इस बीच, राज्य में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। सुरक्षाकर्मी फ्लैग मार्च और तलाशी अभियान चला रहे हैं। इम्फाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, काकचिंग, बिष्णुपुर और थौबल जिले में कल सुबह पांच बजे से दोपहर बारह बजे तक जबकि जिरिबाम जिले में सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक कर्फ्यू में छूट दी जाएगी। भीड़ की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment