Categories: News-Headlines

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना सभी तैयारियां पूरी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना कल होगी। राज्य भर में 34 मतगणना केंद्र हैं जिनमें से पांच बेंगलुरु में हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने सभी मतगणना केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में की जाएगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना प्रक्रिया के लिए 224 निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक तथा माइक्रो ऑब्जर्वर भी रहेंगे। मतगणना केंद्रों के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.