Categories: News-Headlines

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा, राज्‍य में 2 छात्रों की हत्या के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मणिपुर में हिंसा से संबंधित मामलों की चल रही जांच में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मणिपुर सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने इस साल अगस्त में दो मामले दर्ज किये थे। इसने पुलिस स्टेशन लाम्फेल में नाबालिग पीड़ितों के माता-पिता की शिकायतों पर मणिपुर पुलिस द्वारा पहले दर्ज किए गए इन मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है।

कल शाम सीएम सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सीबीआई की एक विशेष टीम ने मामले से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को गुवाहाटी में सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। दो नाबालिग बच्चों को उनके कल्याण, सुरक्षा और देखभाल के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी, कामरूप मेट्रो जिले को सौंप दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है और कहा है कि मौजूदा संकट कुछ शरारती तत्वों ने पैदा किया है। गौरतलब है कि इस साल जुलाई से लापता दो छात्रों- फिजाम हेमनजीत और हिजाम लिनथोइंगनबी की नृशंस हत्या की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.