Categories: News-Headlines

भारत, सूडान में संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन के लिए महिला शांति रक्षकों का दस्‍ता तैनात करेगा

भारत सूडान में संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन के लिए महिला शांति रक्षकों का दस्‍ता तैनात करेगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थाई मिशन ने कहा कि 2007 में लाइबेरिया में पहले महिला दस्‍ते की तैनाती के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र मिशन में महिला शांति रक्षकों की भारत की यह सबसे बड़ी एकल इकाई होगी। दो अधिकारियों और 25 अन्‍य रैंक के अधिकारियों सहित यह भारतीय दस्‍ता एक कार्यदल का हिस्‍सा होगा। यह दस्‍ता सामुदायिक आउटरीच का विशेषज्ञ होगा। जबकि यह दस्‍ता व्‍यापक सुरक्षा संबंधी कार्य भी करेगा। अबेई में इस दस्‍ते की तैनाती शांति रक्षक दस्‍तों में भारतीय महिलाओं की बढ़ती संख्‍या को लेकर भारत के इरादे का भी सूचक है। इस दस्‍ते को उत्‍तर तथा दक्षिण के बीच की टकराव वाली सीमा की निगरानी का कार्य करने के साथ मानवीय सहायता प्रदान करने में सुविधा पहुंचाने का कार्य सौंपा गया है। इस दस्‍ते को अबेई में मानवीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों की रक्षा करने में सैनिकों का उपयोग करने का अधिकार होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

आज अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस है, इस वर्ष का विषय है – “चाय की उपयोगिता को बनाए रखना, समुदायों का समर्थन करना”

आज अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा… Read More

1 hour ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान में वर्षों से जारी नरसंहार की निंदा की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान में वर्षो से जारी नरसंहार की निंदा… Read More

1 hour ago

SAIL ने एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के लिए MDI, गुड़गांव के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MTI) और मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

प्रधानमंत्री @Narendra Modi इटली दौरा पूरा कर नई दिल्ली लौट आए। भारत और इटली ने… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली में खाद्य और कृषि संगठन ने ‘एग्रीकोला मेडल’ से किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज इटली के रोम में स्थित खाद्य और कृषि संगठन (एफ.ए.ओ)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.