भारत सरकार के लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत बांग्लादेश में बोगुरा से सिराजगंज तक नई सीधी रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। भारत की एक संयुक्त स्वामित्व वाली कम्पनी और बांग्लादेश रेलवे के बीच ढाका में आज हुए एक समझौते के अंतर्गत रेल लाइन बिछाने की यह पहली परियोजना होगी।
बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान और बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी की मौजूदगी में ढाका के रेल भवन में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
इस परियोजना के तहत रेलवे स्टेशनों, प्लेटफार्मों, पुलों और प्रशासनिक इकाइयों का निर्माण कार्य भी शामिल है। इसके तहत प्रकाश व्यवस्था, निर्देश पट्टिकाएं और पटरी बिछाने जैसे कार्य भी किए जाएंगे। बोगुरा से सिराजगंज के बीच इस रेल लाइन के बिछने के बाद राजधानी ढाका होते हुए बांग्लादेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों, साथ ही पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों के बीच की दूरी कम हो जाएगी। इस नए रेल मार्ग से ढाका से उत्तरी जिलों के बीच 112 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी और यात्रा के समय में भी लगभग तीन घंटे की कमी आएगी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment