Categories: News-Headlines

भारत-यूके इलेक्ट्रिक प्रणोदन तकनीकी कार्यशाला का आयोजन आज नई दिल्ली में किया गया

भारत-यूके इलेक्ट्रिक प्रणोदन तकनीकी कार्यशाला का आयोजन 03 जुलाई 2023 को नई दिल्ली में किया गया, जिसका उद्देश्य विद्युत प्रणोदन के क्षेत्र में सहयोग, ज्ञान का आदान-प्रदान और रोमांचक संभावनाओं का पता लगाना है। दिनभर चलने वाली इस कार्यशाला की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से राजीव प्रकाश, संयुक्त सचिव (नौसेना प्रणाली) और ब्रिटेन की ओर से कमोडोर जॉन वोयस, नौसेना बेस कमांडर, पोर्ट्समाउथ ने किया।

इस कार्यशाला ने दोनों देशों के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के पेशेवरों के लिए एक साथ आने, अपनी जानकारियां साझा करने और जहाजों में इलेक्ट्रिक प्रणोदन के विकास पर सार्थक चर्चा में शामिल होने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य किया।

इस कार्यशाला में हुई बातचीत और चर्चाओं ने विषय-वस्तु की व्यापक समझ प्रदान की और सहयोग एवं विचारों का आदान-प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त किया।

इस कार्यशाला के दौरान, दोनों पक्षों ने मजबूत रक्षा संबंध स्थापित करने, संयुक्त अनुसंधान करने, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एवं रणनीतिक साझेदारी के लिए मार्ग तलाश करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.