भारत ने देश में वित्तीय समावेशन की दिशा में इस वर्ष अगस्त महीने में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की जब डिमेट खातों की संख्या बढ़कर पहली बार दस करोड से ऊपर पहुंच गई। नेशनल सिक्यूरिटीज डिपोजिटरी लिमिटेड-एन डी एस एल और सेंट्रल डिपोजिटरी सर्विसेज-सी डी एस एल की ओर से जारी आंकडों के अनुसार इस वर्ष अगस्त में 22 लाख से अधिक नये खाते खोले गये जिससे पहली बार डिमेट खातों की संख्या बढकर दस करोड पांच लाख से ऊपर पहुंच गई।
देश में वित्तीय जागरूकता लगातार बढ रही है। कोविड महामारी फैलने से पहले मार्च-2020 में डिमेट खातों की संख्या केवल चार करोड नौ लाख थी जो अब बढकर दस करोड से ऊपर पहुंच गई है। देश में डिमेट खाता खोलने की प्रक्रिया में सहूलिय़त, दस्तुरी शुल्क में कमी, मोबाइल और डाटा की उपलब्धता बढ़ने से यह सफलता अर्जित की गई।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment