स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि भारत में कोविड के मामलों में काफी कमी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि देश में अभी भी हर हफ्ते औसतन लगभग 11 हजार कोविड के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि कोविड के कुल वैश्विक मामलों में इनका हिस्सा केवल शून्य दशमलव सात प्रतिशत रह गया है।
संयुक्त सचिव ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में कोविड से मरने वालों की संख्या काफी कम है है। 2 से 8 फरवरी तक, भारत में कोविड से औसतन 615 लोगों की मौतें हुईं। पिछले सप्ताह कोविड से 144 लोगों की मौत हुईं।
उन्होंने कहा कि केवल एक राज्य में 10 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं और दो राज्यों में ये 5 हजार से 10 हजार के बीच हैं। शेष राज्यों में ये 5,000 से कम हैं। केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम में देश के 50 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं।
नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य डॉक्टर वी के पॉल ने बताया कि व्यापक टीकाकरण अभियान का व्यापक प्रभाव पड़ा है। इसने सैंकड़ों लोगों की जिंदगी बचाने में बड़ी भूमिक निभाई है। उन्होंने कहा कि कोविड टीकों ने देश में महामारी के प्रकोप को कम करने में मदद की है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के निदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि भारत ऐसा दूसरा देश है जिसमें लोगों के टीकाकरण का रिकॉर्ड रखा जाता है। उन्होंने बताया कि 2022 में कोविड से मरने वाले 92 प्रतिशत ऐसे लोग थे, जिनको टीके नहीं लगे थे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment