Categories: News-Headlines

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नौ साल के उच्चतम स्तर 115 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचीं

यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के कारण आपूर्ति की कमी की चिंता की वजह से कच्‍चे तेल की वैश्विक कीमतें आज एक सौ 15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। ब्रेंट क्रूड ऑयल पांच प्रतिशत से अधिक बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया जो कि साप्ताहिक आधार पर लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।

निवेशकों ने कच्चे तेल की बढती कीमतों की वजह से दुनिया भर में मुद्रास्फीति बढ जाने की आशंका व्‍यक्‍त की है। कई देशों में मुद्रास्फीति की दर पहले ही पिछले कई वर्षों के उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में अपना सैन्य अभियान शुरू किया था जो अब भी जारी है। पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर कडे प्रतिबंध लगाए जाने की वजह से कोयला, प्राकृतिक गैस और एल्युमीनियम के मूल्‍यों में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है।

एक प्रमुख भारतीय बैंक की रिपोर्ट के अनुसार रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध वित्तीय बाजारों और विनिमय दरों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई स्थायी प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

40 minutes ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.