Categories: News-Headlines

भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास “युद्धाभ्यास संप्रति-X” बांग्लादेश के जशोर में संपन्न हुआ

भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्धाभ्यास संप्रति-X” आज बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन में संपन्न हुआ। “युद्धाभ्यास संप्रति” के 10वें संस्करण के समापन समारोह में बांग्लादेश सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अताउल हकीम सरवर हसन के साथ भारतीय सेना में 20वीं माउंटेन डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल प्रवीण छाबड़ा और बांग्लादेश आर्मी के जनरल ऑफिसर कमांडिंग 55वीं डिवीजन मेजर जनरल मोहम्मद नूरुल अनवर ने भाग लिया।

इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करना था। इस युद्धाभ्यास के दौरान दोनों सैन्य टुकड़ियों को एक-दूसरे की कार्यनीतिक अभ्यास नीति और संचालन तकनीकों को समझने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत जवाबी कार्रवाई / आतंकवाद का मुकाबला, शांति स्थापना तथा आपदा राहत अभियानों पर अपने अनुभव को साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। दोनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभ्यास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इसमें भाग लेने वाली टुकड़ियों की सराहना की।

युद्धाभ्यास के दौरान प्रशिक्षण के अलावा, दोनों सैन्य टुकड़ियों ने मैत्री फुटबॉल और क्रिकेट मैच खेले तथा कई अन्य गतिविधियों में भी भाग लिया। संयुक्त अभ्यास, दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ और अंतर-संचालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा, भारत एवं बांग्लादेश के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

5 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

7 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

9 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

9 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.