Categories: News-Headlines

भारत ने मालदीव के साथ भागीदारी को महत्‍वपूर्ण और हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता तथा समृद्धि के लिए बड़ी शक्ति बताया

भारत ने मालदीव के साथ अपनी भागीदारी को महत्‍वपूर्ण और हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता तथा समृद्धि के लिए बड़ी शक्ति बताया है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मालदीव के माले में नेशनल कॉलेज फॉर पुलिसिंग एण्‍ड लॉ एनफोर्समेंट के उद्घाटन अवसर पर कहा कि भारत और मालदीव के बीच रक्षा सहयोग, भागीदारी का एक अन्‍य प्रमुख आधार है। उन्‍होंने मालदीव की नीति- भारत पहले और भारत की नीति- पडोसी पहले की सराहना करते हुए कहा कि हाल के समय में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मालदीव के राष्‍ट्रपति इब्राहिम मोहम्‍मद सोलिह के नेतृत्‍व में दोनों देशों की भागीदारी तेजी से बडे पैमाने पर बढी है। डॉ. जयशंकर ने दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2020 और 2021 में भारत से मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्‍या सबसे अधिक थी और एयर बबल व्‍यवस्‍था से इसमें काफी मदद मिली।

Leave a Comment

Recent Posts

NCB ने मुंबई में बड़े कोकीन सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की

संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)… Read More

2 hours ago

भारत-तंजानिया व्यापार में निरंतर वृद्धि, 9 बिलियन डॉलर के पार

भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 5वां सत्र 29-30 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार… Read More

2 hours ago

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की

नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की… Read More

2 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख में विभिन्न डेयरी अवसंरचना एवं सहकारी पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लद्दाख के लेह में केन्द्रशासित प्रदेश के लिए… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.