Categories: News-Headlines

भारत ने कहा है कि वह श्रीलंका के लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा

भारत ने कहा है कि वह श्रीलंका के लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि श्रीलंका को आर्थिक सहायता देने में भारत सबसे आगे रहा है।

अरिंदम बागची ने कहा कि भारत उन देशों में से एक है जिसने श्रीलंका को जरूरत के समय सबसे अधिक सहायता प्रदान की है।

कोलंबो में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने कहा कि भारत निवेश और अधिक क्षमता निर्माण के माध्यम से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में योगदान करेगा। उन्होंने कहा कि भारत, श्रीलंका का सबसे करीबी दोस्त और साझेदार के कारण हमेशा श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत, श्रीलंका की मदद के लिए तब आगे आया जब उसे बड़ी मदद की आवश्यकता थी। गोपाल बागले ने कहा कि लगभग 700 मिलियन डॉलर मूल्य का ईंधन श्रीलंका पहुंच चुका है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.