Categories: News-Headlines

भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय अर्बन-20 (यू20) कार्यक्रम आयोजित

भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय अर्बन 20 कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। अर्बन 20 कार्यक्रम आयोजित करने की प्रक्रिया में, गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल ने 19 दिसम्‍बर, 2022 को अर्बन-20 के प्रतीक चिन्‍ह, वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने गुजरात राज्य के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि दो विश्व धरोहर स्थल- धौलावीरा और लोथल, हड़प्पा और सिंधु घाटी सभ्यता का प्रतिनिधित्व करते हैं। केन्‍द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस पुरी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। भारत सरकार, गुजरात और अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारी और सी40 और यूसीएलजी के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया।

अर्बन-20 (यू20), जी20 के कार्य समूहों में से एक है जो जी20 देशों के शहरों के लिए जलवायु परिवर्तन, सामाजिक समावेश, निरंतर गतिशीलता, किफायती आवास और शहरी बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण सहित शहरी विकास के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की सुविधा के लिए एक मंच प्रदान करता है और सामूहिक समाधानों का प्रस्ताव करता है। विकास के वृद्धि केन्‍द्रों के रूप में शहरों के महत्व को ध्यान में रखते हुए, यू20 वैश्विक मंच पर शहरों का आकर्षण बढ़ाने का प्रयास करता है। शहर की यह कूटनीति पहल राष्ट्रीय और स्थानीय सरकारों के बीच एक लाभदायक संवाद की सुविधा देती है और जी20 में शहरी विकास के मुद्दों का महत्व बढ़ाने में मदद करती है।

भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत, यूनेस्को विश्व विरासत शहर, अहमदाबाद, यू20 चक्र की मेजबानी करेगा। सी40 (जलवायु 40) और संयुक्त शहर और स्थानीय सरकारों (यूसीएलजी) के साथ, शहरी मुद्दों पर अहमदाबाद के दो अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी हिमायती समूह 9-10 फरवरी 2023 को सिटी शेरपाओं की आरंभिक बैठक सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, शहरी विकास के मुद्दों पर विषयगत चर्चा और अन्‍य कार्यक्रम जुलाई 2023 में यू20 मेयर शिखर सम्मेलन के साथ समाप्त होंगे। उल्‍लेखनीय है कि अहमदाबाद 30 जून, 2022 को सी40 का सदस्य बना था और जलवायु और ऊर्जा के लिए ग्‍लोबल कोवीनेंट ऑफ मेयर्स और स्थानीय पर्यावरण पहल के लिए अंतर्राष्ट्रीय परिषद (आईसीएलईआई) जैसे वैश्विक गठबंधनों का सदस्‍य है। अहमदाबाद शहर कई वर्षों से जलवायु परिवर्तन और स्थिरता के मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

जी20 देशों के अलावा, सी40 के मेयर और प्रतिनिधि, यूसीएलजी सदस्य शहर, और पर्यवेक्षक शहर इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे और चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे। साल भर की अध्यक्षता के दौरान, अहमदाबाद प्रतिभागियों को अपने अद्वितीय शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन की पहल और समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रदर्शन करेगा। भारत की जी20 की वसुधैव कुटुम्बकम् – एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की विषय वस्‍तु के अनुरूप, यू20 अहमदाबाद इस बात पर जोर देगा कि शहरी स्तर पर कार्य स्थायी सकारात्मक वैश्विक परिणाम ला सकते हैं जो दुनिया के आपस में जुड़ने और हमारे साझा भविष्‍य पर जोर देते हैं। इस चक्र का प्रयास ‘इरादे से कार्य’ की ओर बढ़ना होगा और महत्वपूर्ण शहरी मुद्दों के समाधान के लिए नीति और अभ्यास के बीच अंतराल को समाप्‍त करने के लिए एक रोडमैप तैयार करना होगा। विज्ञप्ति, भाग लेने वाले शहरों की आकांक्षा को दर्शाने वाला परिणाम दस्तावेज होगा जो अहमदाबाद के मेयर द्वारा प्रधानमंत्री या उनके प्रतिनिधि को प्रस्तुत किया जाएगा।

अर्बन 20 कार्यक्रम की पहली शेरपा बैठक 09-10 फरवरी, 2023 को होने वाली है। अर्बन 20 कार्यक्रम के प्राथमिकता वाले क्षेत्र इस प्रकार हैं:

पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार को प्रोत्साहित करना

जल सुरक्षा सुनिश्चित करना

जलवायु वित्त में तेजी लाना

‘स्थानीय’ क्षमता और पहचान का लाभ उठाना

शहरी प्रशासन और नियोजन ढांचे को फिर से बनाना

डिजिटल शहरी भविष्य को उत्प्रेरित करना

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

5 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

6 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

6 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

6 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.