Categories: News-Headlines

भारत का ताइवान क्षेत्र में शांति – स्थिरता बनाये रखने का आह्वान, आतंकी असगर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने में चीन की अडचन पर असंतोष व्यक्त किया

भारत ने ताइवान के घटनाक्रम पर चिंता व्‍यक्‍त की है और कहा है कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाये रखने के लिए तनाव कम करने के प्रयास किये जाने चाहिएं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अन्‍य देशों की तरह भारत भी ताइवान के घटनाक्रम से चिंतित है। उन्‍होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में बदलाव के लिए संयम बरतने और एकतरफा कार्रवाई से बचने की जरूरत है।

भारत ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ असगर और पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी समूह के उप प्रमुख को वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन की तकनीकी पकड़ पर भी असंतोष व्यक्त किया है। श्री अरिंदम बागची ने कहा कि यह खेदजनक है कि दुनिया के कुछ सबसे कुख्यात आतंकवादियों से संबंधित वास्तविक और साक्ष्य-आधारित प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय एक स्वर में बोलने में असमर्थ है। प्रवक्‍ता ने कहा कि आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदंड नहीं अपनाये जाने चाहिएं और बिना कोई औचित्य बताए ऐसे प्रस्‍ताव को रोका नहीं जाना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

38 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.