भारत और भूटान ने अपनी साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आज आपसी हित के अनेक समझौतों का आदान-प्रदान किया। भारत और भूटान के बीच इन समझौतों से संबंधित दस्तावेजों का आदान-प्रदान थिंपू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की मौजूदगी में किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा के दौरान विकासात्मक साझेदारी को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई मिलेगी। मौजूदा समय में भूटान के क्षमता विकास में भारत तेजी से जुटा हुआ है और यहां की कई परियोजनाओं में सहायता प्रदान कर रहा है इसमें जल विद्युत, डिजिटलीकरण, वित्तीय समावेशण, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई क्षेत्र शामिल है। भूटान को एक स्मार्ट कनेक्टिड और समावेशी समाज बनाने में सक्षम बनाने के लिए भारत कई डिजिटल कार्यक्रमों में सहायता प्रदान कर रहा है जिसमें ई-बिजनेस, नेशनल सिंगल विंडो, भूटान इंटीग्रेटेड टैक्सेशन सिस्टम, इंटीग्रेटेड सिस्टम सर्विसेज एंड डिजिटल स्कूल जैसे कार्यक्रम शामिल है।
प्रधानमंत्री दो दिन की भूटान यात्रा पर आज सुबह थिंपू में पारो हवाई अड्डे पहुंचे। जहां भूटान के प्रधानमंत्री ने उनका गर्मजोशी के साथ पारंपरिक स्वागत किया। प्रधानमंत्री भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री थिम्पू में ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यह अत्याधुनिक अस्पताल भारत की सहायता से बनाया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment