भारत और चीन के बीच आज कोर-कमांडर स्तर के 12वें दौर की वार्ता होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बातचीत सुबह साढ़े 10 बजे पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की ओर मोल्डो बॉर्डर प्वाइंट पर होगी। भारतीय पक्ष का नेतृत्व लेह स्थित 14वें कोर के लेफ्टिनेंट जनरल पी.जी.के. मेनन करेंगे।
इस साल 9 अप्रैल को हुए 11वें दौर की वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के कई इलाकों में सैनिको के पीछे हटने से जुड़ी बाकी मुद्दों के समाधान के लिए विचारों का विस्तृत आदान-प्रदान हुआ था। दोनों पक्ष मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार बकाया मुद्दों को तेजी से सुलझाने की जरूरत पर सहमत हुए थे। इस संदर्भ में यह भी रेखांकित किया गया था कि अन्य क्षेत्रों में सैनिकों की वापसी पूरा करने के लिए बलों की निर्बाधता पर विचार करने तथा अमन और शांति की पूर्ण बहाली सुनिश्चित करने और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए दोनों पक्षों के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने जमीन पर संयुक्त रूप से स्थिरता बनाए रखने, किसी भी नये टकराव से बचने और संयुक्त रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने पर भी सहमत जताई थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment