Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी आज सरदार वल्लभ भाई पटेल पुलिस अकादमी में भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह ग्यारह बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वे आई.पी.एस. प्रोबेशनर्स से बातचीत भी करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष सितंबर में आई.पी.एस. प्रोबेशनर्स से बातचीत में पुलिस और जनता के संबंधों, दायित्वों में परस्पर सहयोग तथा सामुदायिक सेवा और सामूहिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया था।

हमारे देश में समाज की शक्ति कितनी जबरदस्‍त है। सरकार से भी अनेक गुना शक्ति समाज में होती है। हम शासन व्‍यवस्‍था में जन शक्ति को जितना जोड़ने की आदत डालेंगे, इवन इन पुलिसिंग, अब देखिये हमारी सरलता भी बहुत बढ़ जायेगी, हमारे विश्‍वास का गैप भी भरेगा और हम बहुत ही कम अफट्स से मक्सिमम रिजल्‍ट ले रहे हैं और उसमें हिस्‍सेदार लेने वाला हर नागरिक यह सक्‍सेस को अपनी सक्‍सेस मानेगा। जब ये स्थिति बनती है तब शासन के शासन में बैठे अधिकारियों की, हमारे मुलाजिमों की ताकत अनेक गुना बढ़ जाती है।

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी देश का प्रमुख पुलिस प्रशिक्षण संस्थान है। यह अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के जरिए चुने गए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षित करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

शिवराज सिंह चौहान ने PMAY-G के तहत 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ की मदर सैंक्शन जारी की

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार ने 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक… Read More

7 hours ago

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More

16 hours ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 236 करोड़ रुपये के त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More

16 hours ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

16 hours ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.