Categories: News-Headlines

भारत और अमेरिका के बीच 2+2 अंतरसत्रीय संवाद वाशिंगटन में आयोजित किया गया

वाशिंगटन में कल रात भारत और अमेरिका के बीच 2+2 अंतरसत्रीय संवाद हुआ। आपसी संबंधों में बदलाव की गति का उल्‍लेख करते हुए दोनों देशों ने मिलजुल कर और संचालन व्‍यवस्‍था में सहयोग को आगे मजबूत करने के अवसरों के संबंध में चर्चा की। अमरीकी रक्षा विभाग पेंटागन के अनुसार दोनों पक्षों ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में संयुक्‍त समुद्री गतिविधियों के संबंध में विचार-विमर्श किया। साथ ही साथ अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्रालय की अपर सचिव वाणी राव और रक्षा मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव विश्‍वास नेगी ने किया। वहीं अमरीकी पक्ष का नेतृत्‍व हिंद प्रशांत सुरक्षा मामलों के लिए रक्षा विभाग के सहायक मंत्री डाक्‍टर ऐली रेटनर और दक्षिण और मध्‍य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्‍ड लू ने किया। दोनों पक्षों के अधिकारियों ने संपूर्ण हिंद प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा संबंधी गतिविधियों और सामरिक प्राथमिकताओं के संबंध में बातचीत की। 22 अंतरसत्रीय संवाद में भारत और अमरीका के बीच व्‍यापक स्‍तर पर साझेदारी से जुड़ी महत्‍वकांक्षी पहलों के संबंध में आगे चर्चा हुई। इसमें शामिल विषयों में प्रतिरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी, लोगों के बीच आपसी संपर्क, स्‍वच्‍छ ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन के मुद्दे भी है। दोनों पक्षों ने एक बार पुन: इस बात की पुष्टि की कि हिन्‍द प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि के लिए दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी आवश्‍यक है।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

17 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

1 hour ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.