प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। आज शाम नई दिल्ली में भारत मंडपम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई पर वैश्विक सहभागिता शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सामाजिक और समावेशी विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि अगर नैतिक, आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का समाधान किया जाए तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भरोसा बढेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ रहा है और सभी को अत्यधिक सावधानी से इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस शिखर सम्मेलन से सामने आने वाले सुझावों और विचारों से दुनिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नकारात्मक पक्षों से उत्पन्न संभावित खतरों और चुनौतियों से बचाने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नवाचार की भावना देखी जा रही है। भारत एआई प्रतिभा और उससे संबंधित नए विचारों के क्षेत्र में अग्रणी बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में युवा प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और शोधकर्ता एआई के क्षेत्र में नई-नई संभावनाएं तलाश रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब दुनिया भर में एआई को लेकर गहन विचार-विमर्श चल रहा है।
रबाडा की 150+ वाली आग, कोहली का बिंदास वार... आंकड़े भी कह रहे- फाइनल में… Read More
शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम… Read More
Rule Change: LPG से पेट्रोल-डीजल तक... कल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, कारें… Read More
CM थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के अटकने में छिपी है साजिश? डायरेक्टर ने… Read More
CBSE के OSM टेंडर में हुआ खेल! 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत ने खोली पोल… Read More
लड़की नदी में डूब रही थी, बचाने के लिए एक-एक कर कूद गए 5 लोग,… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment