भारत आज वर्चुअल माध्यम से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता करेगा। एससीओ परिषद के राष्ट्राध्यक्षों के 23वें शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि SCO के सभी सदस्य देश चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान को इस शिखर सम्मेलन में भागीदारी करने के लिए आमंत्रित किया गया है। ईरान, बेलारूस और मंगोलिया को पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया है। SCO की परम्परा के अनुसार तुर्कमेनिस्तान को भी अतिथि अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित किया गया है। SCO के दो निकायों के प्रमुख, सचिवालय और एस.सी.ओ. के क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी संरचना- रैट्स भी इस शिखर सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। 2018 के SCO किंगदाओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संक्षिप्त रूप पर SCO-सिक्योर की भारत की अध्यक्षता का विषय आधारित है। सिक्योर का अर्थ है- सुरक्षा, आर्थिक विकास, संपर्क, एकजुटता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण।
पिछले साल सितंबर में हुए SCO समरकंद शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता के बाद फिर से इस सम्मेलन की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भारत संभाल रहा है। स्टार्टअप्स तथा नवाचार, परंपरागत औषधि, डिजिटल समावेशन, युवा सशक्तिकरण तथा साझा बौद्ध विरासत को प्राथमिकता देकर भारत ने अपनी अध्यक्षता में सहयोग के नए स्तंभ स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा वसुधैव कुटुम्बकम के अनुरूप भारत लोगों से लोगों के संपर्क बढ़ाने पर बल दे रहा है। भारत ने 15 मंत्रिस्तरीय बैठक सहित कुल 134 बैठकों और कार्यक्रमों की अध्यक्षता की है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment