संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास शांतिपूर्ण मिशन एक बहुपक्षीय अभ्यास है जिसे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के बीच सैन्य कूटनीति के एक भाग के रूप में द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास, शांतिपूर्ण मिशन, के छठे संस्करण की रूस द्वारा दक्षिण पश्चिम रूस के ऑरेनबर्ग क्षेत्र में 13 से 25 सितंबर 2021 तक मेजबानी की जा रही है। इस अभ्यास का उद्देश्य एससीओ सदस्य देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना और बहुराष्ट्रीय सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व करने की सैन्य अधिकारियों की क्षमताओं में वृद्धि करना है।
200 सैन्य कर्मियों के साथ सभी हथियारों की संयुक्त क्षमता में भारतीय वायु सेना के 38 कर्मियों को भी शामिल करने के बाद संयुक्त भारतीय सैन्य दल इस मिशन-2021 अभ्यास में भाग ले रहा है। भारतीय दल को दो आईएल-76 विमानों द्वारा अभ्यास क्षेत्र में भेजा ग़या था। इस अभ्यास में शामिल होने के लिए जाने से पहले सैन्य दस्ते ने दक्षिण पश्चिमी कमान के तत्वावधान में प्रशिक्षण और तैयारी की थी ।
यह अभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के सशस्त्र बलों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को परस्पर साझा करने में सक्षम होगा। यह अभ्यास एससीओ राष्ट्रों के सशस्त्र बलों को बहुराष्ट्रीय और संयुक्त वातावरण के शहरी परिदृश्य में आतंकवाद-रोधी अभियानों में प्रशिक्षित करने का अवसर भी प्रदान करेगा। इस अभ्यास के दायरे में पेशेवर आपसी सम्पर्क, अभ्यास और प्रक्रियाओं की आपसी समझ, संयुक्त कमान और नियंत्रण संरचनाओं की स्थापना और आतंकवादी खतरों का उन्मूलन करना शामिल है।
शांतिपूर्ण मिशन 2021 का अभ्यास आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए परस्पर सैन्य संपर्कों और वैश्विक सहयोग में एक ऐतिहासिक घटना है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment