भारतीय सेना ने अग्निवीरों को नामांकन कराने पर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए 11 बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट और बंधन बैंक शामिल हैं। एडजुटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल सी बंसी पोनप्पा की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर 2022 को भारतीय सेना एक समारोह के दौरान महानिदेशक (एमपी एंड पीएस) लेफ्टिनेंट जनरल वी. श्रीहरी और बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।
अग्निवीर वेतन पैकेज के तहत दी जाने वाली सुविधाएं एवं लाभ रक्षा वेतन पैकेज के ही समान हैं। इसके अलावा, बैंकों ने अपनी सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को उनके उद्यमशीलता कौशल को बढ़ावा देने और इसे बेहतर बनाने के लिए बेहद कम ब्याज अथवा बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने की पेशकश की है। “अग्निपथ योजना” के तहत अग्निवीरों के पहले बैच को जनवरी 2023 तक प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर दिया जाएगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment