वायु सेना अभ्यास कोप इंडिया-2023 का छठा संस्करण पिछले दो सप्ताहों के दौरान कलाईकुंडा, पानागढ़ और आगरा स्थित वायु सेना स्टेशनों में आयोजित किया गया था। यह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और अमरीका की वायु सेना (यूएसएएफ) के बीच नियमित एक वायु अभ्यास का हिस्सा है, जिसका समापन 24 अप्रैल 2023 को हुआ। इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना की तरफ से रफाल, तेजस, सुखोई-30एमकेआई , जगुआर, सी-17 और सी-130 जैसे अग्रिम पंक्ति के विमानों ने हिस्सेदारी की थी। अमरीका की वायु सेना की ओर से एफ-15 ‘स्ट्राइक ईगल’ लड़ाकू विमान, सी-130, एमसी-130जे, सी-17 और बी1बी जैसे सामरिक बमवर्षक विमानों ने भाग लिया। इस अभ्यास में जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के वायु कर्मियों ने भी पर्यवेक्षकों के रूप में भाग लिया। इस संयुक्त अभ्यास ने सभी देशों के प्रतिभागियों द्वारा अपने विचारों को साझा करने और आपसी सहयोग, आदान-प्रदान तथा संयुक्त मिशन के माध्यम से सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को आत्मसात करके सीखने का बहुमूल्य अवसर प्रदान किया।
अभ्यास के दौरान मित्रता एवं भाईचारे की भावना को सशक्त करने के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभ्यास दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच अंतर-राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने वाली दो वायु सेनाओं के मध्य संबंधों को बेहतर बनाए रखने तथा इसे और मजबूत करने के लिए गहरी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment