भारतीय रक्षा संपदा सेवा (IDES) 2023 बैच के दस प्रशिक्षु अधिकारियों ने 29 दिसंबर, 2023 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इन अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए, राजनाथ सिंह ने नए एवं उभरते भारतके स्वरूप को आकार देने में युवा सिविल सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने भावी भूमि प्रशासकों से अपने कौशल को लगातार निखारते रहने और आधुनिक युग की उभरती जरूरतों के अनुरूप ढलने का आह्वान किया।
रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जीवन के सभी क्षेत्रों में बेदाग ईमानदारी अधिकारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त है। उन्होंने लोगों को सेवाओं की सुव्यवस्थित आपूर्ति के क्रम में इस पहलू के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी सिविल सेवक के करियर पर कोई दाग नहीं लगना चाहिए।
आजीवन सीखने के महत्व पर जोर देते हुए, राजनाथ सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपने ज्ञान और दक्षताओं को परिष्कृत करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने उन्हें राष्ट्र के विकास हेतु रचनात्मकता, ईमानदारी और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लोक सेवकों की सफलता में ‘टीम वर्क’ के गुण का भी समर्थन किया। उन्होंने नवोदित अधिकारियों से अपनी टीम में आत्मविश्वास, प्रेरणा एवं ऊर्जा भरने और मिसाल पेश करते हुए नेतृत्व करने का आह्वान किया।
रक्षा मंत्री ने अधिकारियों से लोगों के प्रति विनम्रता एवं सम्मान का भाव रखने का आग्रह किया और कहा कि ‘जनसंपर्क’ एक महत्वपूर्ण गुण है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक प्रशासन के मामलों से निपटते समय व्यक्ति को अपने अहम को दूर रखना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment