भारतीय नौसेना ने आज दीमापुर से 35 किलोमीटर दूर नगालैंड के सुदूरवर्ती जिले निउलैंड में एक मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा एवं वेलनेस शिविर का आयोजन किया। यह भारतीय नौसेना से उत्तर-पूर्वी राज्यों तक पहुंच बनाने और भारतीय नौसेना के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए नियोजित गतिविधियों की एक श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस शिविर का उद्घाटन रियर एडमिरल रवींद्रजीत सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक चिकित्सा सेवा (नौसेना) और सारा एस. जमीर, निउलैंड की जिला आयुक्त द्वारा किया गया था। मल्टी स्पेशिलिटी शिविर में भारतीय नौसेना की विभिन्न कमानों से प्रतिनियुक्त चिकित्सा विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट और दंत विशेषज्ञों द्वारा परामर्श शामिल था। विशेषज्ञों द्वारा बताई गई दवाएं मरीजों को नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं।
शिविर के दौरान प्रदान की जाने वाले विशेषज्ञ परामर्श और मुफ्त दवाइयों के अलावा प्रदान सेवाएं कम्पलीट बॉडी एनालाइजर, बोन मिनरल डेंसिटोमेट्री, अल्ट्रासोनोग्राफी, लैब जांच और एंथ्रोपोमेट्री आदि थीं। शिविर में भाग लेने वाली नागरिक आबादी के लिए स्वास्थ्य शिक्षा, कैंसर की रोकथाम पर प्रशिक्षण तथा सीपीआर का आयोजन किया गया। भारतीय नौसेना द्वारा चिकित्सा शिविर की योजना दो दिनों दिनांक 29 और दिनांक 30 नवंबर 2022 के लिए बनाई गई है। पहले दिन निउलैंड और आसपास के गांवों के 250 से अधिक लोगों ने शिविर में प्रदान सुविधाओं का लाभ उठाया।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment