तमिलनाडु राज्य प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हुए नागरिकों को राहत और बचाव सहायता मुहैया कराने के लिए केन्द्र सरकार से मदद मांगी है। इसे देखते हुए भारतीय तटरक्षक बल ने तमिलनाडु में बचाव और राहत कार्यों के लिए छह आपदा राहत टीम (डीआरटी) तैनात की हैं। ये बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय आबादी के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराएंगी। तूतीकोरिन के तटीय क्षेत्रों में स्थिति की निगरानी करने और समुद्र और तटीय स्थानों पर किसी भी घटना से निपटने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के एक अपतटीय गश्ती जहाज (ओपीवी) को एक हेलीकॉप्टर के साथ भी तैनात किया गया है।
श्रीलंका और तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों के क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व में चक्रवाती तूफान के कारण 17-18 दिसंबर 2023 को अभूतपूर्व वर्षा हुई, जिससे तिरुनेलवेली और थूथुकुडी जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस समय तूतीकोरिन में मोबाइल संचार नेटवर्क सुविधाएं ठप हैं।
तूतीकोरिन में स्थित भारतीय तटरक्षक जिला मुख्यालय संख्या 16 तिरुनेलवेली और थूथुकुडी दोनों जिलों के जिला प्रशासन के साथ सम्पर्क बनाए हुए है। तूतीकोरिन हवाई अड्डे के बंद होने के बाद, भारतीय तटरक्षक बल चेन्नई से प्रमुख राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) कर्मियों सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत प्रयासों में मदद के लिए मदुरै में एक फिक्स्ड विंग डोर्नियर विमान और एक एएलएच हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है। चप्पू नौकाएं, एक बचाव गोताखोर टीम और तटरक्षक स्टेशन मंडपम से एक आपदा राहत टीम को बचाव प्रयासों में सहायता के लिए तूतीकोरिन भेजा गया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment