Categories: News-Headlines

भारतीय तटरक्षक ने अरब सागर में NIO के एक शोध जहाज पर सवार 8 वैज्ञानिकों सहित चालक दल के 36 सदस्‍यों को सफलतापूर्वक बचाया

भारतीय तटरक्षक बल ने कर्नाटक में कारवार तट के पास अरब सागर में राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (एनआईओ) के एक शोध जहाज आरवी सिंधु साधना पर सवार आठ वैज्ञानिकों सहित 36 चालक दल को सफलतापूर्वक बचाया। तट से लगभग 20 समुद्री मील की दूरी पर स्थित अनुसंधान पोत के इंजन में खराबी आ गई थी और इसने संकट का संकेत दिया था।

एनआईओ के इस अत्याधुनिक अनुसंधान पोत के महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपकरण और अनुसंधान डेटा से लैस होने के कारण स्थिति गंभीर थी। इसके अतिरिक्त, पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील कारवार समुद्र तट के पास होने के कारण डूबने पर परिणामस्वरूप प्राचीन समुद्री पर्यावरण में भारी तेल रिसाव और विनाशकारी प्रदूषण होने की संभावना भी थी।

भारतीय तटरक्षक बल संकट की सूचना मिलने पर तुरंत सक्रिय हो गया और और उसने एक अत्याधुनिक जहाज को कुशल दल के साथ प्रभावित क्षेत्र में भेज कर प्राथमिकता से बचाव अभियान की शुरुआत की। आपदा की गंभीरता को देखते हुए भारतीय तटरक्षक बल जहाज की सुरक्षा के लिए भी सक्रिय हो गया,जिससे संवेदनशील इकोसिस्टम की रक्षा के साथ-साथ जहाज को भटकने से बचाया जा सके।

खराब मौसम, तटरेखा से जहाज की दूरी और जहाज के विशाल आकार जैसी चुनौतियो के बावजूद, भारतीय तटरक्षक दल जहाज को गोवा तक सुरक्षित लाने मे सफल रहा और इस बचाव अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया। एनआईओ जहाज के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.