भारतीय जनता पार्टी नेता तजिंदर बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। तजिंदर बग्गा को आज सवेरे पंजाब पुलिस ने भड़काऊ बयान देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस तजिंदर बग्गा को मोहाली ले जा रही है। खबर है कि दिल्ली पुलिस द्वारा अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने रास्ते में रोक लिया था।
इस बीच, भाजपा ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा है कि इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर पंजाब पुलिस का दुरुपयोग करके प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी के दौरान उनके पिता के साथ मारपीट की गयी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी तजिंदर बग्गा के साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस केजरीवाल के निर्देश पर काम कर रही है।
उधर, आम आदमी पार्टी ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया है। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने मीडिया को बताया कि उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को जांच में शामिल होने के लिए पांच समन जारी किए गए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि तजिंदर बग्गा हिंसा भड़काने सहित कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं और उनके खिलाफ दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment