ब्राजील के दक्षिण पूर्व के तटीय इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन के कारण 36 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग विस्थापित हो गए। संघीय सरकार ने पीड़ितों की सहायता के लिए बुनियादी ढांचे को पुनर्स्थापित करने और पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कई मंत्रालयों को सक्रियता के साथ काम करने के लिए कहा है।
खतरनाक मौसम की घटना के बाद साओ पाउलो ने छह शहरों में 180 दिन की आपात स्थिति की घोषणा की है। मौसम विभाग के अनुसार साओ पाउलो के तटीय क्षेत्र में भारी बारिश होने की आशंका है जिसकी वजह से अग्निशमन विभाग और नागरिक सुरक्षा की बचाव टीमों को राहत कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
राहत और बचावकर्मी लगातार पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं और अलग-थलग पड़े समुदायों को फिर से जोड़ने, अवरुद्ध और बंद हो चुकी सड़कों को फिर से खोलने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही ब्राजील में जारी कार्निवल समारोहों के कारण देश के अन्य भागों में यात्रा करने की वजह से अनिश्चित संख्या में फंस चुके पर्यटकों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment