बिहार पुलिस ने उग्रवादी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया- पीएफआई से सम्पर्क रखने वाले आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से दो लोगों को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
फुलवारी शरीफ के सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि इनकी पहचान झारखंड के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद जल्लाउद्दीन और अतहर परवेज के रूप में हुई है। जल्लाउद्दीन पहले स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया-सिमी से जुड़ा हुआ था।
सहायक पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि ये स्थानीय लोगों को तलवार और चाकू चलाना सिखा रहे थे और उन्हें सांप्रदायिक हिंसा के लिए उकसा रहे थे। जांच में पता चला है कि पटना में दूसरे राज्यों के लोग उनसे मिलने आते थे। वे अपनी पहचान छुपाने के लिए बिहार की राजधानी के होटलों में नाम बदलकर रहते थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment